Explore

Search

March 7, 2026 2:13 pm

7k network

अलग अलग जगहों से दो अपहृत नाबालिक बालिका को बरामद करने में थाना बलौदा एवं थाना पामगढ़ पुलिस को मिली सफलता।

आरोपियों द्वारा नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाकर किया अनाचार।

 

गिरफ्तार आरोपी

1. हिमांशु कुमार बंजारे निवासी ग्राम सेमरिया थाना पामगढ

2. रूपेश कुमार माथुर ग्राम पहरिया थाना बलौदा

 

जांजगीर चाम्पा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी हिमांशु कुमार द्वारा नाबालिक बालिका को दिनांक 02.03.25 की रात्रि में बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ मे अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 137(2) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

इसी प्रकार आरोपी रूपेश कुमार माथुर निवासी पहरिया द्वारा दिनांक 30.09.2025 की रात्रि में एक नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 398/25 धारा 137 (2) BNS का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए  विवेचना दौरान अपहृत बालिकाओं को बरामद किया जाकर दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर शादी करने का झांसा देकर, भगा ले जाकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। 

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में  थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़ का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy