अतिथि के रूप में:–
चाम्पा तहसीलदार पटेल जी,नायब तहसीलदार, जनपद बलौदा सी ओ ,एस डी ओ जनपद हुवे सामिल।

कोसमन्दा(चाम्पा)-बलौदा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा के पंचायत भवन परिसर में सी एस सी का शुभारंभ जनपद सी ओ बलौदा, एस डी ओ बलौदा, चाम्पा तहसीलदार व नायब तहसीलदार के हाथों सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने इस डिजिटल युग मे पंचायत परिसर में सी एस सी के प्रारंभ होने से आम नागरिकों को बड़ा फायदा होगा।

सरपंच संजयरत्नाकर ने बताया की नागरिको की आवश्यकता की चीजें जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, वोटर आई डी,आधार कार्ड के माध्यम से नगद निकासी,फंड ट्रांसफर, बिजली बिल, पेंशन, रेलवे टिकट जैसे सुविधाये रियायत दरों पर किया जायेगा।इस अवसर सचिव यंत्र लाल चौहान, उपसरपंच अनिल कश्यप,दाऊ राम राठौर, हेमंत राठौर, भुनेश्वर राठौर,शिव कश्यप, भोलू सूर्यवंशी, सावन कुमार,पुष्पेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पंच व ग्रामीण सामिल हुवे।
Author: Hasdev Express
Post Views: 359




