Explore

Search

March 7, 2026 12:50 pm

7k network

पुलिस अधीक्षक की पहल जिले के लगभग 150 सबरिया समाज के लोगों को उनके स्वरोजगार के लिए गेंदा की खेती-बाड़ी का सिखाएंगे गुर।

👉 आगामी 11 अक्टूबर को जिला रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम कोड़केल  में होगा गेंदा महोत्सव कार्यक्रम।

 

जांजगीर चाम्पा- पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की पहल का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। सामाजिक पुलिसिंग के अंतर्गत सबरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि स्वयं सबरिया समाज के लोग अब अवैध शराब बिक्री से दूरी बनाने का संकल्प ले रहे हैं, और स्वरोजगार का राह अपना रहे हैं।

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा द्वारा समाज के लोगों को स्वरोजगार, कौशल विकास और विशेष प्रशिक्षण के लिए दिनांक 11.10.2025 को गेंदा महोत्सव लैलूंगा रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सबरिया समुदाय के लोगों को शामिल कराएंगे जिनको गेंदा खेती करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत जिले में आकर अपना गेंदा खेती कर आत्म निर्भर बनेंगे।

 पुलिस अधीक्षक का मानना है कि यदि समाज का कमजोर वर्ग आत्मनिर्भर होगा तो वह किसी भी तरह के अवैध कार्यों में शामिल नहीं होगा। पुलिस का यह कदम जिले के लिए मिसाल बनता जा रहा है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy