Explore

Search

July 4, 2026 8:30 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

उपसरपंच हत्या मामले का हुआ पर्दाफाश।सरपंच पति सहित7 लोग शामिल।

???? हत्या के मामले में 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

???? प्रकरण में 2 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल जिसके विरुद्ध भी विधिवत कार्यवाही की गईं

 

जांजगीर चाम्पा–दिनांक 06.09.2025 के रात्रि उपसरपंच महेन्द्र बघेल घर नही आया है आस-पास व रिश्तेदारों में भी कोई पता नही चलने पर उपसरपंच के परिजन एवं ग्रामवासियों ने महेन्द्र की पता-तलाश की नहीं मिलने पर थाना बिर्रा में गुम इंसान दर्ज कराया।

⏩ बिर्रा पुलिस को मामले में परिस्थिति संदिग्ध परिलक्षित होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया कि मामले की गंभिरता को लेते हुए *श्रीमान पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा श्री विजय पाण्डेय (भापुसे.)* के मार्गदर्शन में एवं *श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप (रापुसे.)* के दिशा- निर्देशन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चाम्पा श्री यदुमणी सिदार के कुशल पर्यवेक्षण में गुम इंसान कि पतासाजी कार्यवाही थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय कुमार साहू के नेतृत्व में प्रारम्भ किया गया।

⏩ विवेचना दौरान पता चला कि उप सरपंच के भाई जितेन्द्र बघेल के द्वारा सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा अनहोनी करने का परिजन ने अंदेशा जताया था इसी आधार पर पुलिस ने तप्तिश शुरू कि और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो ग्राम करही सरपंच पति राजकुमार साहू व उसके अन्य साथियों के द्वारा हत्या कर शव को बरेकेल पुल से महानदी कि फेकने की जानकारी सामने आई इस तरह पुलिस ने डीडीआरएफ कि मदद से महानदी में उप सरपंच महेन्द्र बघेल के शव कि तालाश शुरू कि लेकिन काफी मशक्कत के बाद कुछ पता नहीं चला था जिसके वाद ड्रोन कि मदद ली गयी और दूर तक शव कि तालाश कि गयी इस दौरान दिनांक 08.09.25 को देर शाम डभरा क्षेत्र के साराडीह गांव में उपसरपंच का शव दिखा कपड़े से उनकी पहचान हो गयी है जिससे उपसरपंच महेन्द्र बघेल के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर थाना डभरा क्षेत्रांतर्गत शव मिलने पर सुरक्षार्थ डभरा चिकित्सालय में रखा गया साथ ही उपसरपंच महेन्द्र बघेल की हत्या को गंभिरता से लेते हुए हत्या के *आरोपी*  01. सरपंच पति राजकुमार साहू 02. राजू उर्फ शैलेष कश्यप 03. राजेन्द्र कुमार साहू 04.आदित्य 05. जितेन्द्र कश्यप 06. कान्हा यादव 07. भास्कर मांझी सभी निवासी करही एवं दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकको पतासाजी कर ग्राम करही व अन्य क्षेत्र के अलग-अलग ठिकानों से उठाया जिनसे गहन पूछताछ करने पर पाया गया कि ग्राम करही सरपंच पति शासकीय निर्माण कार्य के विवाद व पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 06.09.2025 को अपने घर रात्रि 08:45 बजे बुलाकर ग्राम के प्राथमिक शाला भवन के पास अपने साथी जितेन्द्र कश्यप, महेन्द्र बघेल के साथ बैठाकर शराब व वियर का सेवन कराया और सरपंच पति राजकुमार साहू द्वारा भास्कर मांझी और कान्हा यादव को पिछे से बुलाकर गमछा से गला को घोटकर हत्या कर दिया बाद अपने भाई राजेन्द्र साहू से घर मे खड़ी अल्टो कार क्र० सीजी 13 एएफ 8391 को मौके पर बुलाकर जितेन्द्र कश्यप, भास्कर मांझी, कान्हा यादव और दुर्गेश को बरेकेल पुल से महानदी में डालने को कहा और फोन से राजू उर्फ शैलेष एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मौके पर बुलाकर मृतक उपसरपंच महेन्द्र बघेल के नीले पल्सर मोटर सायकल को बुढ़ाराजा खार से लगे महानदी में फेकवा दिया और मौके पर एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को बुलाते हुए सभी साक्ष्य को हटाते हुए अपने भाई राजेन्द्र साहू के साथ लुकते-छिपते घर चला गया जिससे किसी को भी भनक न लगे कि जिला-जांजगीर चाम्पा पुलिस कि सजगता से समस्त घटना कम के सिलसिलावार कि गई कार्यवाही का पता लगाते हुए हत्या के घटना में सामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया।

 

*गिरफ्तार आरोपी का नाम*

01. राजू उर्फ शैलेंश कश्यप उर्फ़ राजू कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 24 साल सा0 कश्यप मोहल्ला करही थाना बिर्रा  

02.राजेंद्र कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 22 साल सा कश्यप मोहल्ला ग्राम करही थाना बिर्रा

03.दुर्गेश आदिल्य पिता तुलाराम आदिल्य उम्र 19 साल सा0 वार्ड क्र 01  करही थाना बिर्रा 

04.जितेंद्र कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा

05.कान्हा यादव पिता राम प्रसाद यादव उम्र 20 साल  ग्राम करही थाना बिर्रा

06.भास्कर मांझी पिता मोहन मांझी उम्र 24 साल साo बाजार चौक ग्राम करही थाना बिर्रा 

07.राजकुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 29 साल साo कश्यप चौक ग्राम करही थाना बिर्रा

 

⏩ उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में गठित टीम के सदस्य यदुमणी सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चाम्पा, जितेन्द्र कुमार खुटे उप पुलिस अधीक्षक अजाक प्रभारी, निरीक्षक जय कुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा, निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बम्हनीडीह एवं थाना स्टाफ बिर्रा का सराहनीय योगदान रहा।

 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy