कोसमन्दा(चाम्पा)–देश मे खरीफ फसल का दौर चल रहा है। छत्तीसगढ़ में बुवाई ख़त्म होने के बाद रोपाई, निंदाई का समय चल रहा है।ऐसे में फसलों को सुरक्षित रखने हेतु पशुओं पर छेका-रोका व्यवस्था बनाना अनिवार्य हो गया है।
ग्राम कोसमन्दा में धान की फसलों को सुरक्षित रखने के लिये व फिर से उन्हारी(दाल,तिलहन, सरसो,गेंहू आदि) परम्पराओं को चालू करने के उद्देश्य से ग्राम कोसमन्दा सरपंच संजय रत्नाकार द्वारा आमसभा बैठक 1अगस्त को सुबह11:00 बजे ग्राम पंचायत परिसर में रखी है।जिसमे गांव के सभी गणमान्य नागरिक, किसानों,युवाओं से बड़ी संख्या में भाग लेकर आमसभा को सफल बनाने का निवेदन किया है
Author: Hasdev Express
Post Views: 928




