Explore

Search

March 7, 2026 12:45 pm

7k network

धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

⏺️ गिरफ्तार आरोपी का नाम

01. अलफ  खान उर्फ गुड्डा खान उम्र 58 वर्ष निवासी खैरताल।

02. शिव कुमार कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी खैरताल थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा।

 

जांजगीर चाम्पा- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि समाजिक व्यक्तियों के द्वारा धार्मिक भावना के भगवा ध्वज को रस्सी से पेड़ एवं खंभा में बांधा गया था। जिसको दोनों आरोपियों के द्वारा दिनांक 20.7.25 को सुबह धार्मिक भगवा ध्वज को निकाल कर फेंक दिया और भगवा ध्वज बंधा पेड़ को काट दिया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 20.07.25 को थाना नवागढ़ में अपराध क्र. 308/25 धारा 299 BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

⏩ धार्मिक भावनाओं की आस्था को ठेस पहुंचाने की मामला को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)के प्रकरण में तत्काल कार्यवाही के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर श्री विजय कुमार पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

           ⏩ उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़,  संतोष केरकेट्टा, आर. अमन राजपूत, राजू कश्यप, संजय टंडन एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy