Explore

Search

March 7, 2026 3:43 pm

7k network

कोसमन्दा में बढ़ते अपराधों के बीच चाम्पा टी आई द्वारा अपराधियों को सख्त चेतावनी ।

चाम्पा(कोसमन्दा)–ग्राम पंचायत कोसमंदा में श्रीमान पुलिस अधिक्षक  विजय पांडे जी के निर्देश में एवं चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता जी के मार्गदर्शन में गांव के महिला कमांडो टीम एवं पंचायत के मेंबर द्वारा गांव में नशा के खिलाफ जन जागरूकता रैली निकाली गई गांव में अवैध नशा की कारोबार करने वाले को समझाइस दिया गया, कि गांव में किसी प्रकार का कोई भी नशा का सामान ना बेचे दोबारा कोई नशा बेचते पाया गया तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी , छोटे-छोटे बच्चे नशे के आदी हो चुके हैं, नशा के कारण गांव में कई प्रकार के वारदात जैसे चोरी डकैती गुंडागर्दी जुआ में बच्चे लिप्त हो रहे हैं ,जिसे देखते हुए गांव के सरपंच संजय रत्नाकर द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, गांव में संपूर्ण रूप से नशाबंदी हो इसके लिए पुरजोर प्रयास किया जा रहा है गांव में प्रत्येक चौक में लोगों को नशा में होने वाले बीमारियां एवं सजा के बारे में जानकारी प्रदान की गई, गांव में महिला कमांडो को पुलिस द्वारा विशेष दर्जा दिया गया कोई भी व्यक्ति महिला का कमांडो के खिलाफ अपमानित शब्दों का प्रयोग करेंगे उनके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी करवाई की जाएगी, इस पहल को देखते हुए गांव के वरिष्ठ नागरिक अति प्रसन्न है एवं पंचायत की सराहना की जा रही है

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy