Explore

Search

March 7, 2026 2:54 pm

7k network

शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी वीरेंद्र हंसराज उर्फ सोनू कमरीद निवासी को चंद घंटे में किया गिरफ्तार थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी द्वारा युवती से जान पहचान बढ़ाकर, शादी करने का झांसा देकर किया गया अनाचार।

जांजगीर चाम्पा– मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी का पीड़िता से जान पहचान होने से दोनों एक दूसरे से बातचीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया, पीड़िता शादी करने के लिए बोली तो आरोपी द्वारा टाल मटोल करने लगा की सूचना रिपोर्ट पर दिनांक 04.07.2025 को आरोपी के विरुद्ध थाना सारागांव में अप.क्रं. 97/25 धारा 376 (2) (n) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

⏩ प्रकरण की गंभीरता को लेकर हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विरेन्द्र हंसराज निवासी कमरीद भाठापारा थाना सारागांव को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सारागांव निरीक्षक सावन कुमार सारथी एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy