Explore

Search

March 7, 2026 12:00 pm

7k network

15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपिया को किया गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही।

आरोपीया नेहा खूंटे उर्फ नेहा साहू  उम्र 21 वर्ष पता छुईयापारा तालाब के पास कुरदा चांपा थाना  चांपा जिला जांजगीर चांम्पा।

 

जांजगीर चाम्पा-पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि के मार्ग दर्शन में थाना चांपा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि थाना चांपा क्षेत्र के छुईया तालाब के पास कुरदा निवासी नेहा खूंटे उर्फ नेहा साहू द्वारा अपने घर के आंगन में हाथ भट्टी से बना अवैध कच्ची महुआ शराब को ग्राहकों को बिक्री करने रखी है की सूचना पर  रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से कुल 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3000/₹ को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपीया के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 01.06.25 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उनि. बी एस लकड़ा,उनि के डी बनर्जी, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर अजय कृष्ण चतुर्वेदी, मप्रआर. पुष्पलता साहू, श्यामा जायसवाल, आर. डिकेश्वर साहू, सुमंत कंवर, महिला आर शकुंतला नेताम एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy