Explore

Search

March 7, 2026 12:49 pm

7k network

कोसमन्दा में भब्य कलश यात्राके साथ श्री मद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ।

कोसमन्दा(चाम्पा)- कोसमन्दा के बाजार चौक में श्री लखन लाल कौशिक व उनकी धर्म पत्नी श्रीमती शारदा कौशिक द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय उदय कुमार कौशिक की स्मृति में संगीतमय श्रीमद्भागवत ज्ञान महोत्सव का 9 मई से 17 मई तक आयोजन किया गया है।
कथा ब्यास पर पंडित श्री मोरध्वज वैष्णव जी कोसमन्दा वाले होंगे।कथा का समय दोपहर 3 बजे से भागवत कृपा तक होगा। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुवे बंधवा तालाब से जल भरकर कथा स्थल पहुची।  कथा का विवरण इस प्रकार है-प्रथम दिवस 9 मई दिन शुक्रवार को-कलश यात्रा व कलश स्थापना।द्वितीय दिवस दिन शनिवार को-भागवत महात्म्य, परीक्षित जन्म,शुकदेव आगमन।तृतीय दिवस रविवार को-सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत चरित्र।चतुर्थ दिवस सोमवार को-अजामिल चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, समुन्द्र मंथन,गजेंद्र मोक्ष।पंचमदिवस मंगलवार को-कृष्ण बाल चरित्र, गोवर्धन लीला,छप्पन भोग।छठवा दिवस बुधवार को-कंस वध,रूखमणी विवाह।आठवा दिन शुक्रवार को-सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, ,चढ़ोत्तरी और अंतिम दिवस–गीता महात्म्य, तुलसी वर्षा, हवन,सहस्त्रधारा व पूर्णाहुति होगी।
मुख्य यजमान श्री लखन कौशिक व श्रीमती शारदा कौशिक ने बड़ी से बड़ी संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy