Explore

Search

March 7, 2026 12:37 pm

7k network

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 277 यात्रियों का पहला जत्था बैजनाथ धाम के लिए हुए रवाना।

जांजगीर-चांपा 07 मई 2025/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज जिले के 277 श्रद्धालु बैजनाथ धाम तीर्थ स्थल के दर्शन हेतु रवाना हुए। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिक एवं श्रद्धालु चांपा रेलवे स्टेशन से ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन‘ द्वारा रवाना हुए।  


      उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत यात्रा के दौरान शासन द्वारा भोजन, ठहरने, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था समेत सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला सभी श्रद्धालुओं जय जयकार लगते हुए चांपा रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। स्पेशल ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, पुलिस बल और चिकित्सकों की टीम भी उनके साथ यात्रा कर रही है ताकि श्रद्धालुओं को हर क्षण सुरक्षा और सुविधा का अहसास हो।

कोसमन्दा(चाम्पा)से 9 श्रद्धालु हुवे सामिल।।     

ग्राम पंचायत कोसमन्दा से इस योजना में 9 श्रद्धालु ने इस योजना का लाभ लिया है जिसमे-छहुरा यादव,मनटोरी बाई,बच्चन कौशिक,रागनी बाई, विषेशर साहू,श्याम बाई सहित 9 लोग शामिल थे

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चुन्नी लाल साहू, इजी. रवि पांडेय, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार  सहित जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी व तीर्थयात्री उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy