Explore

Search

March 7, 2026 2:57 pm

7k network

फर्जी तरिके से ग्राहक के बिना जानकारी के उसके नाम से सीम एक्टीवेंट करने के मामले में 02 आरोपी को किया गिरफ्तार साइबर टीम जांजगीर तथा चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

✴️⏺️ प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, भादवी 66(सी) आई टी एक्ट 42 (3) (म) दूर संचार अधि. 2023 के तहत की गई कार्यवाही।

 

 

जांजगीर चाम्पा–⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सायबर सेल जांजगीर चांपा  के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी सुरज विश्वास एयरटेल कंपनी में रिटेलर का काम करता है। चांपा के कोरवापारा सुरज टेलीकाम के नाम से दुकान लगाता हैै जो एयरटेल का सीम बेचता है तथा अन्य कंपनीयो का रिचार्ज करता है जिसे एयर टेल कंपनी से पीओएस नम्बर जारी हुआ था कि आरोपी ने कम किमत के सीम को अधिक किमत में बेचने के लालच में गांव ईलाको में रहने वाले भोले भाले लोगो का आधार, आईडी का उपयोग कर अपने एजेंट आरोपी सुरेन्द्र कुमार बर्मन पिता रतन लाल बर्मन 28 साल साकिन धनगांव भाठापारा थाना पामगढ के साथ मिलकर उक्त भोली- भाली जंनता के बिना जानकारी के बिना स्वयं लाभ लेने के लिये उन जनता के नाम से 10 अलग-अलग फर्जी तरिके से मोबाईल नम्बर (सीम) जारी कर धोखाघडी किया है जो सायबर सेल जांजगीर की टीम के द्वारा जांच उपरात दोनो आरोपियेा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये दोनो आरोपियो से फर्जी सीम जारी करने में उपयोग में लाये गये मोबाईल एवं पीओएस कोड नम्बर व बायमैट्रिक डिवाईस एवं मोबाईल को जप्त कर दोनो आरोपियो को आईटी एक्ट एवं टेलीकांम अधि0 तथा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।   

        धोखाधड़ी जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदूमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साबयर टीम जांजगीर के साथ प्रकरण के आरोपी को उसके निवास में जाकर पूछताछ कर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर फर्जी पीओएस नम्बर का उपयोग कर लाभ प्राप्त करने के लिये अपने एजेन्ट के माध्यम से ठगी करना बताए जाने पर तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 01.05.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा,सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, सउनि विवेक सिंह, प्रआर मनोज तिग्गा, आर. प्रदीप दुबे, गिरीश कश्यप, मोहम्मद सहबाज, थाना चाम्पा से उनि भवानी सिंह, सउनि अरुण सिंह थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

✴️

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy