Explore

Search

March 7, 2026 9:42 am

7k network

शासकीय उद्यानों में आम फल बहार की नीलामी के लिए तिथि निर्धारित इच्छुक व्यक्ति नीलामी में ले सकते हैं भाग।

जांजगीर-चांपा 07 अप्रैल 2024/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम/कटहल/लीची फलबहार वर्ष 2024-25 की नीलामी किया जाना है। सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग ने बताया कि विकासखण्ड पामगढ के शासकीय उद्यान रोपणी मुड़पार में 11 अप्रैल को, विकासखंड बम्हनीडीह के शासकीय उद्यान रोपणी करनौद में 16 अप्रैल को, विकासखंड नवागढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी पुटपुरा में 17 अप्रैल को एवं विकासखंड पामगढ़ के शासकीय उद्यान रोपणी अमोरा में 22 अप्रैल को दोपहर 02 बजे से स्थान शासकीय उद्यान रोपणी करनौद वि.ख. बम्हनीडीह को छोड़कर शेष रोपणियों में उद्यान अधीक्षक कार्यालय में रखी है तथा शासकीय उद्यान रोपणी करनौद वि.ख. बम्हनीडीह का निलामी कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जिला जांजगीर चांपा में दोपहर 02 बजे रखी गई है। नीलामी मुहरबंद निविदा के आधार से की जाएगी। जो व्यक्ति नीलामी में भाग लेना चाहते है। नीलामी के पूर्व नीलामी के नियम एवं शर्तें व आम/कटहल/लीची फल बहार का अवलोकन संबंधित विकास खण्ड के शासकीय उद्यान रोपणिओ में आकर अवलोकन कर सकते है तथा फलाहार नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। जिसका अमानत राशि क्रमशः 40 हजार, 40 हजार, 30 हजार, 25 हजार रुपए रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर तथा संबंधित शासकीय उद्यान में संपर्क किया जा सकता है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy