Explore

Search

July 5, 2026 12:34 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 04 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रित।

जांजगीर-चांपा 26 मार्च 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र खम्हिया में आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर प्रथम (प्रावधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह में प्रकाशित कर दिया गया है। हितग्राही आवेदिक, पक्षकारों से इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 04 अप्रैल 2025 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित है। दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं। नियत समय के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है। 

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy