Explore

Search

March 7, 2026 12:01 pm

7k network

चाम्पा थाना में ऑटो चालकों की बैठक हुई।200 से अधिक ऑटो चालक हुवे सामिल।

जांजगीर चाम्पा–चाम्पा थाना क्षेत्र में संचालित ऑटो चालकों की बैठक लिया गया बैठक में अलग-अलग ऑटो यूनियन के पदाधिकारी सहित सभी सदस्य उपस्थित हुए जिन्हें शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में समझाइश दिया गया बिना लाइसेंस के वाहन नही चलाने, शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाके, सदर बाजार, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैंड जैसे स्थानो पर नियमानुसार आवागमन करने तथा यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने समझाइश दिया गया इसके साथ ही शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ऑटो चालकों को थाना क्षेत्र में कहीं पर भी घटना दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाने के साथ-साथ थाना में तत्काल सूचित करने के संबंध में हिदायत दिया गया इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल से किसी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में कोई सूचना मिलने पर तत्काल थाना में सूचित करने समझाइश दिया गया क्षमता से अधिक सवारी ना बैठाने, माल वाहक वाहनों में सवारी ना ढोने के संबंध में भी समझाइश दिया गया नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने के संबंध में हिदायत दिया गया मीटिंग में अलग-अलग ऑटो यूनियन के करीब 200 ऑटो चालक सम्मिलित हुए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy