Explore

Search

March 7, 2026 11:50 am

7k network

फ्लोरा मैक्स कंपनी के 02 फरार आरोपीयो को U.P. से पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली सफलता।

✴️

पूर्व में प्रकरण के 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा- ⏩ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  आरोपी अखिलेश सिंह राजू सिंह एवं अन्य के द्वारा फ्लोरा मैक्स के नाम पर कंपनी खोलकर स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं से 30-30 हजार रुपए जमा करा कर 2700/ रुपए प्रतिमाह देने का लालच देकर रकम जमा करा कर ठगी किए विवेचना के दौरान पाया गया कि चांपा क्षेत्र में ही 2700 लोगों से 8 करोड़ की ठगी किए है विवेचना के दौरान पूर्व में राजू सिंह, अखिलेश सिंह एवं अन्य को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था।

        प्रकरण के आरोपी सुरेंद्र सिंह पिता श्याम सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी हथनेवरा थाना चाम्पा एवं श्याम सिंह पिता सीता राम सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी हथनेवरा थाना चाम्पा फरार हो गए थे, जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर आरोपियों को बसरेहर जिला इटावा (यूपी) से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर  आरोपियों के विरूद्ध धारा 318(2),318(4),111(¡¡¡) बी एन एस व 6,10 छ.ग.नि.स. अधिनियम 2005 का के  तहत की गई कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही मे  निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, SI दिलीप सिंह, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार टंडन, आर. जय उरांव, आर. वीरेश सिंह एवम थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy