Explore

Search

March 7, 2026 1:50 pm

7k network

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना अंतर्गत आवेदन हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में 10 से 12 मार्च तक शिविर आयोजित।

जांजगीर-चांपा 07 मार्च 2025/ बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। प्राचार्य, रामकृष्ण राठौर शास.पॉली. जांजगीर एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के युवाओं के लिए योजना के अंतर्गत पंजीयन, आवेदन हेतु शासकीय पॉलीटेक्निक जांजगीर में 10 से 12 मार्च 2025 को दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है।
     योजना के अंतर्गत 10 वीं, 12 वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब/नियोजन में न हो, आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप हेतु आवेदन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल (https://pminternship.mca.gov.in) प्रारंभ किया गया है। जिसका उपयोग करके आवेदन फार्म भरा जा सकता है, आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10 वीं/ 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा अथवा स्नातक की अंकसूची, प्रमाण पत्र, आधार सीडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति, आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है में से किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिए ही होगी। इंटर्नशिप करने वाले अभ्यर्थी को 6 हजार रुपये की एकमुश्त अनुदान राशि तथा 5 हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि प्राप्त होगी। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु इस संस्था के श्री मनीष कुमार साहू व्याख्याता विद्युत एवं प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी (मो. 8319431116) अथवा श्री व्यंकटेश्वर चतुर्वेदी, तक. सहायक (मो. 9827996191) से संपर्क किया जा सकता है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy