Explore

Search

March 7, 2026 12:18 pm

7k network

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 17 में शासकीय कर्मचारी कर रहा अपनी पत्नी का प्रचार। चुनाव प्रभावित होने की अंदेशा चुनाव तक जांजगीर, सक्ती जिले से अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग।

जांजगीर चाम्पा/सक्ती :–जिला पंचायत जांजगीर चाम्पा जिले के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 17 देवरी से श्रीमती धायत्री बाई राठौर पति सुखीराम राठौर चुनाव लड़ रही है। इनके पति श्री सुखीराम राठौर सिचाई विभाग उपसंभाग 03 संभाग 06 जिला सकती में सहायक के रूप पदस्थ है। इनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी श्री परमेश्वर  यादव पिता संतराम यादव द्वारा  लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इनके पति द्वारा ड्यूटी को छोड़कर अपनी पत्नी धायत्री बाई राठौर का खुलेआम प्रचार कर रहा है साथ ही मतदाताओं को डरा धमका कर शासकीय पद का दुरुपयोग किया रहा है। जो कि आदर्श आचार संहिता में बड़ी बाधा है।इन्होंने लिखित शिकायत श्री मान कार्यपालन अभियंता मिनीमाता बांग नहर संभाग क्रमांक 06 नदेली,श्री मान रिटर्निंग ऑफिसर जनपद बम्हनीडीह व जिला निर्वाचन अधिकारी जांजगीर को किया है तथा चुनाव अवधि तक जांजगीर चाम्पा व सकती जिले से स्थानांतरण करने की मांग किया है ताकि आदर्श आचार संहिता का पालन हो सके।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy