Explore

Search

March 7, 2026 11:23 am

7k network

अध्यक्ष के लिए सफेद रंग और पार्षद के लिए गुलाबी रंग में होगा प्रत्याशियों नाम और चुनाव चिन्ह।

मीडिया कार्यशाला में ईव्हीएम एवं निर्वाचन प्रक्रिया की दी गई विस्तार से जानकारी

जांजगीर-चांपा 3 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर द्वारा  ईव्हीएम  प्रक्रिया संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों की जानकारी दी। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।


      कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर ने ई. व्ही. एम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय निकायों में चुनाव के लिए ई. व्ही. एम के ऊपर के हिस्से में सफेद लेबल पर नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों का नाम अंकित होगा। इसी तरह पार्षद पद के लिए इसके निचले हिस्से पर गुलाबी लेबल पर पार्षद पद के प्रत्याशियों का नाम अंकित होगा। कार्यशाला में बताया कि मतदाता को ई.व्ही.एम. पर अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए अलग-अलग बटन दबाकर मतदान करना होगा। कार्यशाला में मीडिया प्रतिनिधियों की प्रश्नों का उत्तर देते हुए शंकाओं का समाधान किया गया एवं निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक संचालक जनसंपर्क श्री जरीफ खान सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy