Explore

Search

March 7, 2026 3:52 pm

7k network

ग्राम उच्चभिठ्ठी में बना एम बी बी एस डाक्टर। ग्राम उच्चभिठ्ठी चाम्पा में एक होनहार बच्चे ने अपने परिवार के साथ साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम रौशन किया है ।

 

जांजगीर-चाम्पा–ग्राम उच्चभिठ्ठी चाम्पा में एक होनहार बच्चे ने अपने परिवार के साथ साथ अपने गांव और क्षेत्र का नाम रौशन किया है ।
विदेश से एम बी बी एस की पढ़ाई पूरा करके लौटने के बाद भारत में होने वाले एक महत्पूर्ण एवं चुनौती पूर्ण परीक्षा को उसने अच्छे अंको से  पास किया यह परीक्षा विदेश में मेडिकल की पढ़ाई पूर्ण कर आने वाले प्रत्येक छात्र को देना होता है जिसे एन एम सी के द्वारा ली जाती है 
इस परीक्षा में लगभग 45000 हजार छात्र पूरे देश से भाग लिए और मात्र 13000 बच्चे सफल हुए  इस कठिन टेस्ट को पास करने के बाद ही भारत में इनका पंजीयन होता है और इसे एक गाँव के साधारण और माध्यम वर्गीय परिवार के बच्चा 
जिसका नाम डा अभिषेक यादव पिता डा संतोष यादव ने उत्तीर्ण करके यह साबित किया है कि शहरों और कान्वेंट स्कुल में पढ़ने वाले बच्चों के बराबर हम गांव के स्कुल में भी पढ़कर कर सकते हैं अगर हौसला बुलन्द हो तो ।
  सिवनी और चाम्पा के सरस्वती शिशु मन्दिर में इस बच्चे ने बारहवीं तक पढ़ाई की उसके बाद रशिया में कबारडीनो मेडिकल स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई की  इस बच्चे की कामयाबी से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी का माहौल है 
इस कामयाबी का श्रेय डा अभिषेक ने अपने माता पिता परिवार गुरुजन और ईष्ट मित्रों को दिया है ।।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy