Explore

Search

March 7, 2026 12:23 pm

7k network

सारागांव में गायत्री परिवारों ने निकाली नशा मुक्ति रैली एवम व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का किया गया 6 दिवसीय आयोजन ।

जांजगीर चाम्पा@–अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार एवम प्रांतिय युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ के तत्त्वाधान में जिला युवा प्रकोष्ठ के द्वारा 22दिसंबर से 27दिसंबर तक 6दिवसीय आवासीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन सारागांव नगर के स्टेशन रोड अंबेडकर भवन में आयोजित किया गया l

तृतीय दिवस 24दिसंबर मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान दोपहर 3बजे से ब्यवसनमुक्ति को लेकर विराट रैली निकाल कर लोगो को नशे से बचने जागृत किया गया इस दौरान नशे में होने वाली खतरनाक बीमारी के पोस्टर बैनर लेकर नगर के भाठापारा से लेकर बस स्टैंड,बाजार पारा चौक सहित सभी गलियों का भ्रमण कर शिविर स्थल पहुंची l रैली में ब्लॉक के वरिष्ठ जन ,युवा मंडल ,महिला मंडल एवम प्रज्ञा मंडल के भाई  बहन शामिल हुए l उक्त इस विराट रैली में शव यात्रा निकालकर युवा शक्ति को नशा से परहेज कर व्यक्तित्व विकास में सहायक बनने  पावन संदेश दिया गया l रैली में रामजी कौशिक ,के बी साहु ,प्रेम लाल कश्यप ,संजय कर्ष ,संतोष कर्ष , विनय ,विजय देव कर्ष ,सुनील कश्यप, महेश साहु,क्रांति कर्ष ,नरेश राठौर, कृष्णाधार  राठौर,  मल्यज राठौर ,रामधन कौशिक,आदि सभी कार्यकर्ताओं ने इस विशाल रैली मे भाग लिया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy