Explore

Search

April 22, 2026 1:12 am

7k network

देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, नदी में डूबने से 2 युवकों की मौत, एक का शव बरामद।

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बलौदा थाना क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर एक दर्दनाक घटना हो गई। जिसमें पिकनिक मनाने आए दो युवक पानी की तेज बहाव में बह गए। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद किया है। समाचार लिखे जाने तक दूसरे युवक का सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार को मृतक अश्वनी सिंह पिता लव कुश उम्र 24 वर्ष और मृतक सुमित सिंह पिता जयचंद उम्र 19 वर्ष निवासी दीपका जिला कोरबा पिकनिक मानने के लिए अपने परिवार के साथ देवरी गांव पहुंचे हुए थे। इस दौरान नहाते समय दोनों ही नदी के तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों ने बताया कि पानी में डूबे युवकों की तलाश की जा रही थी। जिसमें मृतक अश्वनी सिंह (24 वर्ष) का शव मिल गया है। दूसरे युवक की तलाश जारी है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy