Explore

Search

March 7, 2026 1:47 pm

7k network

जिला अस्पताल में सिकलसेल मरीजों का होगा उपचार कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला अस्पताल में सिकल सेल प्रबंधन केन्द्र का किया शुभारंभ।।

 जांजगीर चांपा@-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने जिला चिकित्सालय जांजगीर में सिकल सेल के मरीजो के समुचित जांच, उपचार एवं प्रबंधन हेतु सिकल सेल प्रबंधन का शुभारंभ किया। जिसमें कापन एवं नैला से आये हुए सिकल सेल एस.एस. के मरीजो को सिकल सेल कार्ड प्रदान करते हुए उनका उपचार किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाति वंदना सिसोदिया मौजूद रही।
सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के बताया कि सिकल सेल मरीजो को बार-बार ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता होती है, इस उपचार से उनके दुषप्रभाव के साथ-साथ बार बार ब्लड चढ़ाने की आवश्यकता को भी कम किया जा सकता है। सिविल सर्जन ने समस्त मरीजो एवं आम जनता से अपील की है कि 0 से 40 वर्ष तक के सभी महिला एवं पुरुष जिला चिकित्सालय जांजगीर मे कक्ष क्र.15 में उक्त सुविधा का लाभ ले सकते है। आज के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय जांजगीर के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं डॉ. संदीप साहू.आर.एम.ओ., सिकल सेल प्रभारी डॉ. अश्विनी राठौर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, श्री उत्कर्ष तिवारी, श्री अंकित ताम्रकार, जिला प्रबंधक अस्पताल के साथ मरीज एवं परिजनों के साथ जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy