Explore

Search

March 7, 2026 1:55 pm

7k network

विधानसभा क्षेत्र सकती में विकास कार्य हेतु नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत लाखो रूपये स्वीकृत किये।

 

 जांजगीर चाम्पा/सक्ती@–विधानसभा क्षेत्र सक्ती में विधायक एवँ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त ने प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों में जन प्रतिनिधियों ग्रामीणों के मांग पर विधायक निधि से लाखों रुपये की स्वीकृति दी है।

इस संबंध में गुलजार सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवास के दौरान डॉ महंत ने ग्रामीणों एवँ पंचायत प्रतिनिधियों तथा पोलिंग बूथ के कार्यकर्ताओं की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्य हेतु लाखों रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए विधायक निधि से स्वीकृति करने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया हैं जिसमे प्रमुख रूप से विधानसभा क्षेत्र सक्ती जनपद पंचायत सक्ती के अंतर्गत ग्राम सिघनसरा में छतदार चबूतरा 2 लाख रुपए, ग्राम हरदा में मुक्ति धाम सहप्रतीक्षालय 4.लाख रुपये,ग्राम पासीद में मुक्तिधाम सहप्रतीक्षालय 4.9लाख रुपये, पतेरा पाली खुर्द रंगमंच निर्माण कार्य वार्ड नं 6 में भाठापार वैट वृक्ष के पास2 लाख ,रेडा छतदार चबूतरानिर्माण कार्य बजरंग बली मंदिर के पास 2 .0लाख, रगजा छतदार चबूतरा निर्माण कार्य उरांव मुहल्ला बीच पारा में 2 लाख,तेंदु टीपा छतदार चबूतरा निर्माण कार्य पूर्व माध्यमिक शाला में 2 लाख, विकासखंड बलौदा में ग्राम कोसमन्दा पचरी निर्माण कार्य देवरहा तालाब में1.5 लाख,कोसमन्दा में जीर्णोद्धार कार्य छतदार चबूतरा समलेश्वरी मन्दिर के पास 1.0लाख, चोरिया में किचनशेड निर्माण कार्य सामुदायिक भवन में  3 लाख ,सिवनी में छतदार चबूतरा निर्माण कार्य शासकीय कन्या प्राथमिक/पूर्व माध्यमिक शाला प्रांगण में2.50लाख,  जिला एथलेटिक्स संघ सकती के मांग पर खेल उपकरण हेतु 3.5 लाख एवँ विधानसभा क्षेत्र सकती विकास खन्ड बलौदा के ग्राम कुरदा में पूर्व प्रस्तावित छतदार चबूतरा को संशोधन कर 5 लाख का मंगल भवन ,सोथी बम्हनीडीह  ब्लाकनवधा चौक छत निर्माण कार्य 2.50लाख,हनुमंता दर्रीबंजर सतगवां समुदायिक भवन निर्माण कार्य 6.50लाख,कमरीद बलौदा ब्लाक छतदार चबूतरा निर्माण कँवर मुहल्ला व नवधा चौक के लिए 2.5 लाख व 2.50लाख बहेराडीह जाटा जीर्णोद्धार कार्य शासकीय पुर्व माध्यमिक शाला में स्वीकृति प्रदान की गई है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy