Explore

Search

March 7, 2026 12:11 pm

7k network

अपने ही घर के छत में काम करते वक्त करंट के चपेट में आया युवक । 108 एम्बुलेंस से घायल को पहुंचाया गया अस्पताल।

 

जांजगीर चांपा@- जिले के चांपा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है,

दरअसलपुरा मामला चांपा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव का है जहां एक 26 वर्षीय युवक हेमलाल कौशिक पिता लक्ष्मी कौशिक अपने ही घर के छत में काम कर रहा था इस दौरान पास से गुजरी बिजली लाइन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी, फिर तत्काल 108 के वाहन चालक अरुण साहू और एमटी महेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और सूझबूझ दिखाते हुए घायल को तत्काल चाम्पा के शासकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy