Explore

Search

March 7, 2026 2:12 pm

7k network

यादव समाज गौरव गुरुजी स्व मोहित राम यादव का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे- एस डी यादव,,,,,,अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने चापा अखाड़ा तोड़े जाने का किया विरोध,,,,,एस पी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,,,, डोंगाघाट मंदिर सर्वराकार सहित ट्रस्ट समिति के सदस्यों पर एफ आई आर की मांग ,,,, प्रदेश के सभी जिला में यादव जिला अध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपें जाएंगे ज्ञापन ,,,,,,जब तक कार्रवाई नहीं आंदोलन जारी रहेगा,,,,

                                जांजगीर चांपा@ – विगत दिनों चापा नगर में स्थित डोंगाघाट मंदिर के सर्वराकार सहित ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा सन 1952 से काबिज स्थापित 72 वर्ष पुराने श्री हनुमान व्यायाम शाला अखाड़ा का ताला तोड़कर भवन को ध्वस्त कर दिया गया है और हनुमान जी की मूर्ति  गुरुजी मोहितराम यादव की मूर्ति के अपमान के साथ व्यायाम सामग्री पूजा बर्तन वस्त्र सामान आदि  संपत्ति का नुकसान किया गया है। जिसकी घोर निंदा अखिल भारत वर्षीय  यादव महासभा करता है। उक्त बातें अपने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अपने एक दिवसीय संक्षिप्त प्रवास पर जांजगीर पहुंचे अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव एस डी यादव ने कहा है उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जहां धर्म के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है वहीं कुछ विध्न संतोषी तत्वो द्वारा इस तरह से प्राचीन धरोहर अखाड़ा कुश्ती कला केन्द्र को तोड़कर अवैधानिक कृत्य  किया गया है इसके विरोध में प्रदेश यादव महासभा के सभी जिलाध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। जांजगीर पहुंचे श्री यादव ने डोंगाघाट मंदिर ट्रस्ट सदस्यों द्वारा बिना सूचना के जोर जबरदस्ती किए गए इस आपराधिक कार्य के विरोध में एसपी व कलेक्टर को ज्ञापन देकर इसमें कड़ी कार्यवाही की मांग की है।                                            अपने ज्ञापन में श्री यादव ने कहा है कि स्वर्गीय गुरुजी मोहितराम यादव नेचंपा कुश्ती कल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई हैनगर का नाम रोशन किया है  किसी भवन को बिना सूचना के तोड़ने का अधिकार नहीं है और तब जब वहां ताला लगा हो व्यायाम शाला गुरुजी मोहित राम यादव के त्याग तपस्या परिश्रम का पवित्र स्थल था जहां हनुमान जी की पूजा अर्चना भी की जाती थी जिसे पूरा ढहा दिया गया है इसके लिए डोगाघाट मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों सहित सर्वराकार पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए श्री यादव ने चांपा थाना द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को दुखद बताते हुए कलेक्टर एस पी से शिकायत की है व  पुनः अखाड़ा निर्माण के साथ हनुमान जी की मूर्ति व गुरुजी मोहित राम यादव की मूर्ति स्थापना की मांग की है। ‌उन्होंने अपने ज्ञापन में सात दिवस के अंदर उचित कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर यादव समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy