Explore

Search

March 7, 2026 2:09 pm

7k network

केंद्रीय देशहा यादव समाज प्रतिनिधी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,,,,,,,श्री हनुमान व्यायाम शाला अखाड़ा को तोड़ने वालो पर एफ आई आर की मांग ,,,,,

जांजगीर  चांपा @- यादव समाज के गौरव पहलवान गुरुजी मोहित राम यादव द्वारा सन 1952 स्थापित श्री हनुमान व्यायाम शालाअखाड़ा डोगाघाट मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों एवं सर्वराहार के द्वारा व्यायाम शाला अखाड़ा भवन का ताला तोड़कर भवन को ध्वस्त कर दिया गया है जिसकी घोर निंदा करते हुए केंद्रीय देशहा यादव समाज जिला जांजगीर चापा के प्रतिनिधि मंडल ने चापा एसडीएम से भेंट कर बिना सूचना के व्यायाम शाला को तोडकर हनुमान जी व गुरुजी मोहित राम यादव की प्रतिमा को गायब करने प्रतिमा का अपमान करने वाले व व्यायाम शाला संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर एफ आई आर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई के साथ शीघ्र ही व्यायाम शाला भवन निर्माण व हनुमान जी व  गुरुजी मोहित राम यादव की प्रतिमा स्थापना की मांग की है। यादव समाज के प्रतिनिधी मंडल ने कहा है कि स्वर्गीय गुरुजी मोहित राम यादव कुश्ती कल के पुरोधा थेउन्होंने व्यायाम और कुश्ती को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई थी है चापा नगर के जन-जन में मोहित राम यादव जी के प्रति सम्मान है यह घटना हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाने के साथ ही प्राचीन धरोहर पहचान को नष्ट करने एवं संपत्ति को नुकसान करने वाली घटना है इस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दिशा में सात दिवस के भीतर कार्रवाई नहीं किए जाने पर देशहा यादव समाज द्वारा आदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन सौंपने वालों में मोहन यादव, रामखिलावन यादव, टिकम यादव ,शोभाराम यादव, संजू यादव ,उमेश यादव सहित देसहा यादव समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy