Explore

Search

July 5, 2026 12:32 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़
वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

रोजगार:जिला कार्यालय में 15 अक्टूबर को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन।

जांजगीर चाम्पा@- जांजगीर-चांपा 10 अक्टूबर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2024 दिन मंगलवार को प्रातः 11 बजे 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में निजी क्षेत्र के दो नियोजक उपस्थित रहेगें। जिसमें वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा सेविंग मशीन ऑपरेटर 90 पद, इलेक्ट्रीशियन 90 पद, फिटर 60 पद, वेल्डर 60 पद, होटल मैनेजमेंट 90, पद सोलर टेक्नीशियन 60 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। साथ ही सोनाटा फाइनेंस  कंपनी द्वारा फील्ड ऑफिसर के 50 पदों पर भर्ती व कौशल परीक्षा ली जावेगी। उक्त पद हेतु शैक्षणिक योग्यता 8वी 10वी 12वी व सोलर टेक्नीशियन पद हेतु 12वी $ आई.टी.आई. कंपनी द्वारा वेतनमान 13650 से 16200 रुपए निर्धारित किया गया है। चयनित आवेदक का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य रहेगा। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy