Explore

Search

July 7, 2026 5:55 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले 01 फरार आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता।

आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ  भोला उम्र 29 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा।

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का ‍संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.01.2025 को रात्रि करीब 08.00 बजे घटना स्थल थाना अकलतरा क्षेत्रांतर्गत तरौद आम रोड के पास आरोपियों द्वारा प्रार्थी नारद कुमार कश्यप निवासी किरारी थाना अकलतरा का मोटर सायकल एच एफ डिलक्स तथा एक मोबाईल जुमला कीमती 60,000/- रूपये को लूटकर भाग गये थे जिसकी सूचना पर रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 309(4), 3(5), 310(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था। 

प्रकरण की विवेचना दौरान हाईवे रोड में लगें एवं आस पास के ग्रामों में लगे सीसीटीवी फुटेज व तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी 01.अमन कुमार साहू निवासी बिरकोना थाना कोनी जिला बिलासपुर हाल मुकाम अमोरा रोडर कालोनी थाना मुलमुला  02. सूरज कुमार घृतलहरे निवासी फोकटपारा ग्राम अमोरा थाना मुलमुला के द्वारा घटना घटित करना पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 27.01.2025 को न्यायिक रिमाण्डर पर भेजा जा चुका है।

लूट प्रकरण की फरार आरोपियों की पातासाजी को गंभीरता से लेते हुए *पुलिस अधीक्षक  जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन एवम अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्ग में  *फरार आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला* एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को मुखबिर सूचना से उनके सकुनत से पकडा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ भोला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया तथा विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्यायालय पेश किया गया।

  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy