Explore

Search

July 7, 2026 6:54 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

June 12, 2025

रात्रि में रास्ता रोककर लूट करने वाले 01 फरार आरोपी एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक को पकडने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली सफलता।

आरोपी प्रकाश निर्मलकार उर्फ  भोला उम्र 29 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा।   ⏩ जांजगीर चाम्पा–मामले का ‍संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है

लाखों रूपये का राशि कूटरचना कर गबन करने वाली फरार तत्कालीन महिला सरपंच कोटमीसोनार को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

प्रकरण में तात्कालिक सचिव को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड में। आरोपिया  रामीन बाई नेताम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटमीसोनार थाना

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी अभिलेख कुमार डहरिया उम्र 19 वर्ष निवासी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) ⏩जांजगीर चाम्पा—- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  नाबालिग

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy