Explore

Search

July 7, 2026 5:57 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी अभिलेख कुमार डहरिया उम्र 19 वर्ष निवासी मोपका थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)

⏩जांजगीर चाम्पा—- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है,  जिसकी रिपोर्ट पर थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 183/25 धारा 137(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया था। 

नाबालिग बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए श्री *पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में आरोपी, एवं अपहृता की लगातार पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना दौरान नाबालिग अपहृता को दिनांक 10.06.2025 को आरोपी अभिलेख कुमार डहरिया के कब्जे से विशाखापटनम (आंध्रप्रदेश) से बरामद किया गया है, प्रकरण के आरोपी को घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था ।   

       उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, उप निरी. बी एल कोसरिया, आरक्षक अजीत सिंह राज का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy