Explore

Search

July 6, 2026 12:01 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

आज फोकस में

देवरहा गांव के शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाया गया हैं कॉलेज व स्कूल। कार्यवाही मांग को लेकर सभापति ने कलेक्टर व एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

जांजगीर-चाम्पा– बलौदा विकासखण्ड के ग्राम देवरहा के शासकीय भूमि पर अतिक्रमण व नर्सरी का वृक्ष काटकर वन भूमि पर कब्जा कर आम निस्तारी की भूमि

अवैध शराब परिवहन कर बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध थाना चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही।

👉 65 पाव देशी शराब एवं 10 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी को पकड़ा गया दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत

डकैती का प्रयास करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर पुलिस की कार्यवाही त्वरित कार्यवाही।

आरोपियों के कब्जे से 01नग पिस्टल, 05 नग  कारतूस, 01 नग चाकू, 01 नग मोबाइल , 02 नग  सब्बल , 02 नग नकाब एवं घटना

जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा  03 अक्टूबर 2025/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक  सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीट के लिए ऑनलाईन

तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डराने वाला आरोपी पंकज पटेल निवासी कोटाडबरी चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे

👉 आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार बरामद 👉 आरोपी  नाम आरोपी पंकज पटेल पिता जगदीश पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कोटाडबरी वार्ड नंबर

शासकीय उचित मूल्य की दुकान,,,,, अपने हक के अनाज के लिये लोगो को आधी रात से लगानी पड़ती है लाइन,,उसके बावजूद दर्जनों हितग्राही अनाज पाने से रह जाते है वंचित। महीने में केवल 15 दिन ही खुलता है दुकान। शासकीय उचित मूल्य की दुकान को दो भाग करने की पुरानी माँग।

कोसमन्दा(चाम्पा)–राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों को 35 kg प्रतिमाह एवम प्राथमिकता परिवारों को

चाम्पा में हुवे सामूहिक अनाचार के मामले में चाम्पा पुलिस 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

  सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौटते समय महिला को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिए। ⏩ जांजगीर चाम्पा–दिनांक 30 सितंबर 2025 को थाना चांपा

परियोजना पामगढ़ अंतर्गत 02 सहायिका पद पर भर्ती हेतु 22 अक्टूबर तक आवेदन आंमत्रित

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत 02 सहायिकाओं के पद पर भर्ती हेतु 22 अक्टूबर 2025 तक आवेदन आंमत्रित किया गया

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में मिली अनियमितताएं ग्राम पंचायत कर्रा के सचिव को किया गया निलंबित

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2025/ जनपद पंचायत नवागढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत कर्रा का निरीक्षण 23 सितम्बर को किया गया। निरीक्षण के दौरान

वित्तीय अनियमितता के चलते ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सचिव को किया गया निलंबित

जांजगीर-चांपा 29 सितम्बर 2025/ ग्राम पंचायत लच्छनपुर के सचिव श्री रमाशंकर कश्यप को वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी,

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy