Explore

Search

July 5, 2026 11:11 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु लैटरल एंट्री परीक्षा-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

जांजगीर-चांपा  03 अक्टूबर 2025/ पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा में शैक्षणिक  सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीट के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है।  आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि  07 अक्टूबर 2025 तक विस्तारित की गई है।
      प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी जो कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सी.बी.एस.ई. अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जुलाई 2013 तक हो (दोनो तिथियां सम्मिलित) नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsix_9/  पर एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के किसी सी.बी.एस.ई. अथवा राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी जन्म तिथि 01 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 तक हो (दोनो तिथियां सम्मिलित) नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाईट https://cbseitms.nic.in/2025/nvsxi_11/ पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy