Explore

Search

July 8, 2026 6:46 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

भगवान श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से राम भक्तों की आस्था का हो रहा सम्मान योजना से अब तक जिले के 1309 श्रद्धालु अयोध्या में भगवान श्री रामलला के कर चुके हैं दर्शन।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नागरिको को निःशुल्क अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन कराने श्री रामलला

जिला पंचायत सीईओ ने ली पीएम आवास और मनरेगा के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को महात्मा

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव – 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री

धान के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई।

जांजगीर-चांपा 09 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम जांजगीर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी द्वारा अवैध धान के परिवहन

बीटीआई चौक से खोखसा ओवरब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का प्रारंभ।।

जांजगीर-चांपा 9 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिला मुख्यालय जांजगीर में बीटीआई चौक से खोखसा ओवरब्रिज तक सड़क चौड़ीकरण कार्य का

नवागढ़ में लिंक कोर्ट हुआ प्रारंभ।

जांजगीर-चांपा 09 जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में सहायक कलेक्टर एवं एसडीएम श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की उपस्थिति में नवागढ़ में लिंक

उप स्वास्थ्य केंद्र झलमला को मिला स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने दी शुभकामनाएँ।

जांजगीर-चांपा 09 जनवरी 2024/ आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र झलमला को स्वास्थ्य सुविधाओं में राष्ट्रीय स्तर का गुणवत्ता सर्टिफिकेशन प्रमाण पत्र (एनक्यूएएस) मिला। राष्ट्रीय

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा समिति तथा एनआरएलएम उप समिति की बैठक 9 जनवरी को।

जांजगीर-चांपा 07 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं समीक्षा समिति तथा एनआरएलएम उप समिति की बैठक 9

जिला रोजगार कार्यालय में 08 जनवरी 2025 को प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा 07 जनवरी 2025/  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 08 जनवरी 2025

रोजगार दिवस में श्रमिकों की समस्याओं का किया समाधान मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ दी गई सामुदायिक, हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी।।

जांजगीर-चांपा 07 जनवरी 2025/ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार दिवस मनाया गया। इसके माध्यम से जॉब

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy