Explore

Search

July 6, 2026 1:39 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव – 2025 को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभाकक्ष में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन चुनाव – 2025 के तहत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
      कलेक्टर ने कहा कि मतदान के शुरू से मतगणना तक सभी कार्य को निर्वाचन नियमावली के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया, दिशा-निर्देशों आदि की विस्तार से जानकारी देते हुए ट्रेनर्स को अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन की प्रक्रिया बेहद ही जिम्मेदारी की होती है। इसलिए सभी मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण की सभी प्रक्रियाओं का अध्ययन गंभीरता के साथ करें और सभी दिशा-निर्देशों की जानकारी से अद्यतन रहें। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स को मतदान प्रक्रिया के तहत पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दल कर्मियों के कार्य एवं दायित्व तथा सामग्री प्राप्ति, मतदान दिवस को किये जाने वाले उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर श्रीमती आराध्या राहुल कुमार, मास्टर ट्रेनर्स सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy