Explore

Search

July 6, 2026 1:40 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

जिला पंचायत सीईओ ने ली पीएम आवास और मनरेगा के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के दिए निर्देश।

जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृत प्रगतिरत एवं पूर्ण आवासों की समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने समय सीमा में आवासों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मैदानी अमलों को मनरेगा एवं पीएम आवास के हितग्राहियों से लगातार संपर्क करने के भी सीईओ ने निर्देश दिए। बैठक में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड समन्वयक पीएमएवाय, तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।
      जिला पंचायत सीईओ श्री रावटे ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के माध्यम से कृषि कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाए और मनरेगा के माध्यम से मानव दिवस का लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी गांवों में कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में हो रहे निर्माण कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियो को कार्यों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy