Explore

Search

July 7, 2026 2:11 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

ग्राम कोसमन्दा में सुशासन त्योहार के अंतर्गत 1790 आवेदन प्राप्त हुआ। शिकायत पत्र से ज्यादा मांग पत्र।

  कोसमन्दा– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश में पूरे प्रदेश में 8 अप्रैल से शुरू हुए सुशासन तिहार 2025 के तहत शिविर में बड़ी संख्या

पोषण पखवाड़ा 2025: विभिन्न गतिविधियों का किया जा रहा आयोजन।

जांजगीर-चांपा  11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में जिले में पोषण संबंधी परिणामों में सुधार लाने के उद्देश्य से 08 अप्रैल से

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा पदों की भर्ती हेतु कौशल परीक्षा 16 अप्रैल को

जांजगीर-चांपा 11 अप्रैल 2025/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया था। जिसमें से 24 संवर्ग के 31 संविदा पदों

तेज रफ्तार वाहनों पर चांपा पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

चेकिंग के दौरान 10 ट्रैक्टर को तेज रफ्तार चलाते पकड़ा गया ।।  वाहन मालिक को समझाइश देकर चालानी कार्रवाई कर छोड़ा गया ।।   जांजगीर

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को रिपोर्ट होने के चंद घंटे में किया गिरफ्तार चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी सुरेंद्र कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी हरदीहरि नवागढ़ जांजगीर चांपा।   जांजगीर चाम्पा–विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का

IPL में सट्टा लगाते सटोरिया चढ़ा चांपा पुलिस के हत्थे चेन्नई सुपर किंग Vs पंजाब किंग्स T20 क्रिकेट मैच में लगा रहा था सट्टा ।

   आरोपी के कब्जे से एक नग मोबाइल तथा नगदी रकम 2460/-किया गया जप्त । आरोपी का नाम प्रवीण सोनी पिता महेश सोनी उम्र 29

तेज रफ्तार वाहनों पर चांपा पुलिस की कार्यवाही ।चेकिंग के दौरान 8 ट्रैक्टर को तेज रफ्तार चलाते पकड़ा गया ।

वाहन मालिक को समझाइश देकर चालानी कार्रवाई कर छोड़ा गया ।   जांजगीर चाम्पा-   मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना चाम्पा क्षेत्र

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (राज्य से बाहर अध्ययनरत) के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल तक।

जांजगीर-चांपा 08 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर संचालित शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग कॉलेज, आई0टी0आई0 एवं पॉलीटेक्निक कॉलेज आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय अंतर्गत रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 20 अप्रैल को।

जांजगीर-चांपा 08 अप्रैल 2025/ कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जांजगीर चांपा की स्थापना में सामान्य स्थापना के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 एवं लिपिक क्लर्क (संविदा) कोर्ट

सुशासन तिहार : आम नागरिक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक मांग या समस्याओं से संबंधित दे सकते है आवेदन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के नागरिक पंचायतों और नगरीय निकायों में जाकर दे रहे है आवेदन प्रत्येक पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लगाया गया है समाधान पेटी।

जांजगीर-चांपा  08 अप्रैल 2025/ “सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण के अंतर्गत मंगलवार 08 अप्रैल से समस्या, शिकायत और मांगों को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy