Explore

Search

July 5, 2026 11:29 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला आरोपी को रिपोर्ट होने के चंद घंटे में किया गिरफ्तार चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी सुरेंद्र कश्यप उम्र 34 वर्ष निवासी हरदीहरि नवागढ़ जांजगीर चांपा।

 

जांजगीर चाम्पा–विवरण इस प्रकार है कि आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर लगातार संपर्क बनाकर पहले नजदीकियां बढ़ाई  इसी बीच आरोपी द्वारा  पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा पीड़िता के द्वारा शादी करने बोलने पर टालमटोल करता रहा, की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी चांपा जेपी गुप्ता के नेतृत्व में तत्काल आरोपी की धरपकड़ हेतु रवाना किया जाकर आरोपी को पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ किया गया प्रारंभिक तौर पर आरोपी पुलिस टीम को गुमराह करता रहा बारीकी से पूछताछ करने पर पीड़िता को शादी का झांसा देकर दैहिक शारीरिक शोषण करने का अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy