Explore

Search

July 7, 2026 5:10 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

105 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार चौकी नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी पुनेश्वर वर्मा उम्र 29 साल निवासी पोड़ी थाना सीपत जिला बिलासपुर हाल ग्राम हरदी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा। जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा

जादू टोना की शंका को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना मुलमुला पुलिस की कार्यवाही।

आरोपियों का नाम 01. बुधेलाल लहरे उम्र 45 साल निवासी बनाहिल थाना मुलमुला  02. गोविन्दा लहरे उम्र 34 साल दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला   

11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन। सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में भीमा तालाब जाज्वल्यदेव द्वार के पास हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम। योग स्वस्थ शरीर व आनंदित मन का आधार है- सांसद। जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर, एसपी, जनप्रतिनिधी सहित बड़ी संख्या में बच्चों एवं नागरिकों ने किया सामुहिक योगाभ्यास।

 जांजगीर-चांपा 21 जून 2025/— 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित भीमा तालाब, जाज्वल्य देव द्वार के पास सामूहिक योगाभ्यास किया

नशीली दवा के साथ महेंद्र कुमार साहू पेंड्री निवासी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद 1680 नग कुल कीमती 17,000/रू जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) 

ग्राम खोखरा में सार्वजनिक जगह पर लोहे का तलवारनुमा हथियार को लहराते हुए, लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक अनुज टंडन निवासी भैसों को किया गया गिरफ्तार।

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना जांजगीर पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि खोखरा रोड धाराशिव के पास आरोपी अनुज टंडन 

यातायात जांजगीर पुलिस की सराहनीय पहल, वाहन दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, रोड किनारे लगे पेड़ो में रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऐसे रास्ते जो रात्रि में अंधेरे में रहते हैं और जहां लगातार संकीर्ण मोड़ों पर दुर्घटनाएं होती है, रोड किनारे

अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते हुए 02 आरोपी चढ़े चाम्पा पुलिस के हत्थे।

गिरफ्तार आरोपी का नाम 1. गीता कुमार बनाफर उम्र 40 वर्ष निवासी अफरीद थाना सारागांव 2. हरिश चंद्र सूर्यवंशी   उम्र 51 वर्ष  निवासी अफ़रीद थाना

चांपा क्षेत्र के सार्वजनिक जगह पर बटनदार चाकू को लहराते हुए, लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवकअविनाश यादव निवासी भोजपुर को चाम्पा पुलिस ने चाकू के साथ किया गिरफ्तार।

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  थाना चांपा से पेट्रोलिंग टीम शहर भ्रमण पेट्रोलिग पर रवाना हुआ था तभी बरपाली चौक चांपा

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ महिला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही।

आरोपीया तीज बाई घसीया उम्र 52 वर्ष निवासी नथुआ पारा नवागढ़ थाना  नवागढ़ जिला जांजगीर चांम्पा। जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy