Explore

Search

July 7, 2026 5:09 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

नशीली दवा के साथ महेंद्र कुमार साहू पेंड्री निवासी गिरफ्तार।

आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवा बरामद 1680 नग कुल कीमती 17,000/रू

जांजगीर चाम्पा–पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से अवैध नशीली दवाओ पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु  दिये गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार* के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चांपा के नेतृत्व में चांपा पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीली दवाओं के बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया। 

थाना प्रभारी चांपा जे.पी. गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम  को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी महेंद्र कुमार साहू निवासी पेंड्री द्वारा अवैध नशीली टेबलेट गोदाम में छिपाकर रखा है, जिसकी सूचना पर थाना चांपा पुलिस द्वारा  आरोपी जो पूर्व से जिला जेल खोखरा जांजगीर में निरुद्ध था। जिसको नियमानुसार रिमांड में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि स्वंय के मुनूद खार स्थित गोदाम से अवैध मादक पदार्थ नशीला सिरफ एवं टेबलेट को  बिक्री करना तथा अन्य नशीली टेबलेट को अपने मुनूद स्थित गोदाम में छिपाकर रखना बताया बताये जाने पर नशीली टेबलेट कुल जुमला 1680 नग को बरामद किया जाकर, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy