Explore

Search

July 6, 2026 8:40 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

शराब भट्ठी के पास लूट करने वाले एक नाबालिक सहित 03 आरोपी चढ़े चाम्पा पुलिस के हत्थे प्रार्थी के साथ मारपीट कर किये थे मोबाइल और पैसो की लूट।

आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम 2000/- और 01 नग मोबइल बरामद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल किया गया जप्त। गिरफ्तार आरोपी :- 1-

अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु कब्जे में रखने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार थाना जांजगीर/रिस्पॉन्स टिम पुलिस की संयुक कार्यवाही।

आरोपीयों के कब्जे से 08 किलो मादक पदार्थ गांजा, 02 नग मोटरसाइकिल एवं 2 नग मोबाइल बरामद गिरफ्तार आरोपी 1. दुर्गेश  राठौर उर्फ पिंटू पिता

“राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर Run For Unity कार्यक्रम का सफल आयोजन

कलेक्टर जांजगीर चांपा श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय* के मार्गदर्शन में जांजगीर – चांपा जिले के सभी थाना चौकी मुख्यालयों

थाना बलौदा क्षेत्र में चक्का जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने वालो के विरुद्ध पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम शनिचराडीह डोरला निवासी के 09 लोगों का नामजद एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज।   जांजगीर चाम्पा-मामले का विवरण

बीयर की बाटल तोड़कर प्राणघातक हमला आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी विक्रम चन्द्रा उम्र28 वर्ष निवासी चोरभट्ठी थाना जैजैपुर ज़िला सक्ती। आरोपी के विरूद्ध  धारा 296,115 (2), 351(3), 109 (1) BNS के तहत किया कार्यवाही

चांपा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई … एसडीएम कार्यालय चांपा के भू-अर्जन शाखा का अमीन पटवारी व ऑपरेटर 1.80 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ….

जांजगीर-चांपा। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीएम कार्यालय चांपा

रात्रि में कार के सामने मोटर सायकल को अडाकार, नकली पिस्टल दिखाकर डराने धमकाने वाला आरोपी को पकड़ने में सायबर टीम/थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपी के कब्जे से एक खिलौने वाला पिस्टल, एक बटनदार चाकू, घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल बरामद किया गया। जांजगीर चाम्पा-मामले का विवरण इस

गोपाष्टमी गौ पूजा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास जी महंत के जिला प्रतिनिधि संतोष यादव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला जांजगीर चाम्पा

जांजगीर चाम्पा–सनातन धर्म के महान पूण्य पर्व गोपाष्टमी के पावन अवसर पर श्री गोपाल सावित्री सेवा संस्थान के गौशाला में गौमाता के पूजन दर्शन का

जांजगीर जिले में तेंदुए की धमक।

जांजगीर-चांपा 28 अक्टूबर 2025/ विगत दिवस मड़वा पॉवर प्लांट परिसर के टॉवर क्रमांक 5 के समीप सुरक्षा गार्ड द्वारा एक ऐसे वन्यप्राणी का वीडियो रिकार्ड

दो शातिर चोर एवं एक खरीददार सहित 03 आरोपी चढ़े चांपा पुलिस के हफ्ते जिस दुकान में काम कर रहे थे उसी दुकान से लगातार कर रहे थे चोरी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम  1- मनोज कुमार निषाद पिता सियाराम निषाद उम्र 27 वर्ष, शंकर नगर चाम्पा 2- सूरज दास मानिकपुरी पिता मंगल दास मानिकपुरी

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy