Explore

Search

July 5, 2026 9:22 pm

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ताजा खबरें

बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित

जांजगीर-चांपा 09 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 का आयोजन 20 फरवरी 2026

फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी पड़ी भारी: नवागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना

  जांजगीर-चांपा, 09 फरवरी 2026 — GLD स्कूल, खैरताल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान वाहनों पर खतरनाक स्टंटबाजी करना युवकों को महंगा पड़ गया।

ट्रांसफार्मर चोरों का अंतर्जिला गैंग बेनकाब, 17 लाख का माल जब्त

जांजगीर-चांपा, 07 फरवरी 2026। जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रांसफार्मर, कॉपर और एल्युमिनियम केबल चोरी करने वाले एक संगठित अंतर्जिला गिरोह का

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चांपा। पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर

चांपा पुलिस की मुस्तैदी, चाकू लहराने वाला आरोपी अमन नायक गिरफ्तार

चांपा थाना क्षेत्र में धारदार चाकू लेकर लोगों को भयाक्रांत करने वाले युवक को चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी

भाजपा महिला मोर्चा के पुनः महामंत्री बनी उमा राजेंद्र राठौर।

जांजगीर-चाम्पा- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण श्री देव के सहमति एवं डॉ नवीन मारकंडे प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी द्वारा भारतीय जनता पार्टी

आज की बिजली बचत, कल की आपूर्ति – अंकित सोनी विद्युत विभाग द्वारा रजत महोत्सव शिविर का आयोजन

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के सफलतम 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सारागांव द्वारा ग्राम

सिवनी में लूट की वारदात, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

जांजगीर चाम्पा-थाना चांपा क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

सिवनी चांपा में जांजगीर पुलिस की नुक्कड़ सभा, यातायात नियमों का दिया संदेश

सिवनी (चांपा)। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जांजगीर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया

नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने बढ़ाई गरुकुल पब्लिक कान्वेंट के वार्षिकोत्सव की शोभा

बहेराडीह (जांजगीर-चांपा)। ग्राम बहेराडीह, ग्राम पंचायत जाटा, जिला जांजगीर-चांपा स्थित गरुकुल पब्लिक कान्वेंट पूर्व माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy