Explore

Search

March 7, 2026 11:13 am

7k network

थाना चांपा पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी और नगद रकम जब्त की है।

जांजगीर चाम्पा-पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनि मंदिर रोड स्थित खुले स्थान पर एक व्यक्ति कागज-पेन से सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का खेल संचालित कर रहा है। सूचना पर थाना चांपा पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखकर सट्टा खेलने वाले लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम किशोर धकाते (36 वर्ष) निवासी बरछापारा चांपा बताया। आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी कागज और 6570 रुपये नगद जब्त किए गए।

आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 79/26 दर्ज करते हुए छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत कार्रवाई की गई है तथा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव सहित पुलिस टीम के प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, आरक्षक मुद्रिका दुबे और गौरीशंकर राय का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy