Explore

Search

March 7, 2026 2:33 pm

7k network

32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी कमरीद निवासी राम यादव गिरफ्तार, सारागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा | 06 जनवरी 2026

जिले में अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सारागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कमरिद क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम यादव उर्फ बड़कू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कमरिद, थाना सारागांव के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3260 बताई जा रही है, बरामद की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी (थाना प्रभारी सारागांव) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक गोवर्धन टाइगर एवं जयकिशन का विशेष योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy