Explore

Search

July 6, 2026 2:00 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

 

जांजगीर-चांपा।

जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी सुनील कुमार कश्यप (पिता शत्रुघ्न कश्यप) की कोसमंदा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास ट्रैक्टर से टकराने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। घटना दिनांक 26 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसमंदा बैंक ऑफ इंडिया के पास काजू राठौर का ट्रैक्टर खड़ा था, जिससे सुनील कुमार कश्यप टकरा गए। टक्कर के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें बीडीएम अस्पताल, चांपा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने चोट को मामूली बताकर मरीज को रेफर करते हुए घर भेज दिया।

घर पहुंचने के बाद सुनील कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजन उन्हें पुनः 27 दिसंबर 2025 को बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय पर सही इलाज किया गया होता, तो सुनील की जान बच सकती थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया, जिसे चांपा पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

इसके पश्चात शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि मृतक की आंत फट गई थी, छाती की पसलियां टूटी हुई थीं, सिर पर गंभीर चोट के कारण खून का थक्का जम गया था, जिसके चलते उनकी मौत हुई।

फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और परिजन दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy