Explore

Search

July 6, 2026 2:00 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

December 27, 2025

ट्रैक्टर से टक्कर के बाद युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

  जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कमरीद निवासी सुनील कुमार कश्यप (पिता शत्रुघ्न कश्यप) की कोसमंदा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास ट्रैक्टर

कोसमंदा पंचायत में ई-केवाईसी शिविर रविवार को पंचायत परिसर में लगेगा

जांजगीर-चांपा। ग्राम पंचायत कोसमंदा में माह दिसंबर के दौरान कई राशन हितग्राहियों के नाम सूची से कटने तथा चावल कम मिलने की शिकायतें सामने आई

ईमानदारी की मिसाल: गुम हुआ नगदी व जेवरात से भरा थैला आरक्षक ने लौटाया, पुलिस पर बढ़ा जनता का भरोसा

जांजगीर-चांपा पुलिस में पदस्थ आरक्षक ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मानवता का ऐसा उदाहरण पेश किया है, जो पूरे विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है।

किसान सरकार’ का असली चेहरा: धान खरीदी में नियमों की आड़ में किसानों का गला घोंट रही भाजपा सरकार।

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़): चुनाव के समय खुद को किसानों की सरकार बताकर जनता के बीच चीख-चीख कर वादे करने वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आज उसी

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy