
कोसमन्दा(चाम्पा)–गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल कोसमन्दा में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप में श्री समारु यादव (से.नि. शि.),श्रीनारायण प्रसाद कौशिक जी,श्री गेंद राम जी (अध्यक्ष स्कूल समिति),श्री रामरतन राठौर, छतराम राठौर,बिरिछ राम राठौर,अर्जुन सोनी,डॉ योगेश राठौर, रामेश्वर राठौर(से.नि. शि.)संजय रत्नाकार सरपंच कोसमन्दा थे।

ध्वजारोहण पूर्व अतिथियों द्वारा ध्वजा पूजन, ध्वजा रोहण कर मां सरस्वती की पूजनवन्दन किया गया। ततपश्चात फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखा गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे राधा-कृष्ण, रानी लक्ष्मीबाई, भारतमाता, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजादआदि की वेशभूषा पहने नजर आये,छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से पूर्ण संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य शिव कश्यप, साधना राठौर(उ.प्रा.),राहुल शर्मा (वरिष्ठ शिक्षक),जय कौशिक, रामु देवांगन,श्वेता खरे(सा. प्रभारी) सहित सभी शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे।अंत मे अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कार दिया गया।

Author: Hasdev Express
Post Views: 200




