Explore

Search

July 7, 2026 6:56 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

लाखों रूपये का राशि कूटरचना कर गबन करने वाली फरार तत्कालीन महिला सरपंच कोटमीसोनार को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई।

प्रकरण में तात्कालिक सचिव को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड में।

आरोपिया  रामीन बाई नेताम उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोटमीसोनार थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा।

 

⏺️ जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि तत्कालीन सरपंच एवं सचिव कोटमीसोनार द्वारा मिलकर ग्राम पंचायत कोटमीसोनार में वित्तिय वर्ष 2022-23 एंव 2023-24 में शासन से प्राप्त 15 वे वित योजना मे व्यापक भष्ट्राचार किया गया है, जिसके विरुद्ध जांच दल गठित कर जांच कराया गया था, जांच दल द्वारा दी  तत्कालील सचिव द्वारा 15 वे वित्त की राशि रूपये 2513528/ का दूरूपयोग एवं गबन करना पाये जाने से थाना अकलतरा मे अपराध क्रमांक 233/2025 धारा 420,409,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।

धोखाधड़ी प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में प्रकरण के गंभीरता से विवेचना की जा रही थी। इसी क्रम में तात्कालिक सचिव आरोपी ईलाही मोहम्मद कुरैशी निवासी बलौदा को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर।

प्रकरण के महिला आरोपी तात्कालिक सरपंच रामिन बाई नेताम जो फरार थी, जिसको आज दिनांक को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण का विवेचना जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, ASI कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy