Explore

Search

March 10, 2026 2:30 am

7k network

मोटर सायकल चोरी के साथ आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता बाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल हिरो होण्डा ग्लैमर को किया गया बरामद।
 आरोपी संदीप सिंह ठाकुर उम्र 39 साल निवासी लछनपुर थाना बाराद्वार जिला सक्ति।

 

जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2025 को सुबह करीबन 04.00 बजे आरोपी संदीप सिंह ठाकुर द्वारा प्रार्थी पुष्पेन्द्र प्रधान सूर्यवंशी निवासी देवरी थाना सारागांव के घर के पास से मोटर सायकल हीरो होण्डा ग्लैमर क्रं. CG11-CA- 7685 को चोरी कर ले जा रहा था, मोटर सायकल चालु करने की आवाज आने से प्रार्थी जाग गया और आरोपी को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक दौड़ाये किन्तु नही मिला जिसकी सूचना रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चोरी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तत्काल थाना सारागांव पुलिस द्वारा थाना स्तर से टीम गठित किया गया इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में मुखबीर सुचना मिला कि आरोपी संदीप सिंह ठाकुर द्वारा चोरी का मोटर सायकल रखा है जिसको द्वारा ग्राम अमरुवा सोन नदी पूल के पास बिक्री हेतु ग्राहक तलाश कर रहा है कि सूचना रेड कार्यवाही कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर चोरी का घटना जुर्म स्वीकार किया गया जिसके के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 26.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरी सावन सारथी एवं थाना सारागांव स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Hasdev Express
Author: Hasdev Express

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chief Editor

SURESH KUMAR YADAV 7879701705,9977909862

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy