Explore

Search

July 7, 2026 9:58 am

7k network
लेटेस्ट न्यूज़

जांजगीर-चांपा, 5 जुलाई। जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चांपा क्षेत्र से करीब 21.1 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 10 लाख 55 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा बिक्री में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा में एक युवक गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा को हिरासत में लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से चार पैकेट और दो प्लास्टिक बोरियों में रखा 21.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जब्त किए गए। थाना चांपा में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर तथा थाना चांपा के अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वोटिंग पोल
0
Default choosing

Did you like our plugin?

May 26, 2025

चौकी नैला क्षेत्र में चाकू बाजी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार चौकी नैला पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी जितेश सूर्यवंशी निवासी वार्ड क्रमांक 01 भाटापारा नैला चौकी नैला थाना जांजगीर।     ⏩ जांजगीर चाम्पा–मामले का विवरण इस प्रकार है प्रार्थी अनिश

मोटर सायकल चोरी के साथ आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता बाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल हिरो होण्डा ग्लैमर को किया गया बरामद।  आरोपी संदीप सिंह ठाकुर उम्र 39 साल निवासी लछनपुर थाना

शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को तेलंगाना से किया गिरफ्तार, थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही।

आरोपी मनीष कुमार साहू उम्र 21 साल पता घोघरानाला तीसरापारा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा। ⏩ जांजगीर चाम्पा–मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि

ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में सायबर टीम/थाना शिवरीनारायण को मिली सफलता।

चोरी के प्रकरण में 1 आरोपी एवं 1 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक शामिल। आरोपी का दुर्गा प्रसाद लहरे  निवासी चंदनिया थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा।

लाइव टीवी
विज्ञापन
लाइव क्रिकेट स्कोर
पंचांग
Infoverse Academy